क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत प्रखण्ड-सुगौली में प्रवाहमान बूढ़ी गंडक नदी में प्रति वर्ष भीषण बाढ़ से उतरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत सपहाॅ स्कूल अनुसूचित जाति बस्ती के सामने एवं कैथवलिया स्कूल के सामने कटाव हो रहा है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त ग्रामों के सामने नदी में कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?