क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपुर प्रखंड के भुसवर पंचायत के ग्राम-लिटीयाही, पछियारी टोल, दिनेश पासवान के घर से ग्राम-बसौना के रामनन्दन महतो के घर तक, दो गाँवों को जोड़ने वाली सड़क का कालीकरण/पीसीसी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का कालीकरण/पीसीसी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?