क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत मधवापुर प्रखण्ड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत से गुजरने वाली धौंस नदी के तट पर स्थित पकड़ी मोकरी टोला के लोगों को मुख्यालय तक जाने हेतु नदी पार करने के लिए 15 कि॰मी॰ की दूरी तय करके काफी घुमकर जाना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नदी पर सम्पर्क पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?