क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मोती चौक से बहाली बाबा स्थान होते हुये परमानंदपुर पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क 02 किमी कच्ची होने के कारण ग्रामीण जनता को आने-जाने में कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार उक्त कच्ची सड़क को नए सिरे से पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?