क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत पारू विधानसभा क्षेत्र के तालखजूर नहर में गाद (Silt) भर गई है तथा अयोध्यापुर तक नहर कच्ची होने के कारण किसानों को सिंचाई में काफी कठिनाई हो रही है यदि हां तो क्या यह बात सही है कि उक्त नहर की उड़ाही और अयोध्यापुर तक पक्कीकरण सरकार कबतक तालखजूर नहर की उड़ाही एवं अयोध्यापुर तक नहर का पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?