Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1455Starred Question Listed

सड़क का निर्माण

श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज ) पथ निर्माण विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात  सही है कि पटना जिलान्तर्गत  पालीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पालीगंज के मुख्य बाजार में अत्यधिक भीड़, सीमित सड़क की चौड़ाई तथा अनियंत्रित यातायात व्यवस्था के कारण बाजार मार्ग से बड़ी गाड़ियों का आवागमन में अत्यंत कठिनाई होती  है तथा इससे घंटों सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है;2. क्या यह बात सही है कि पालीगंज बाजार से किंजर, कुर्था, जहानाबाद, गया आदि इलाकों में बड़ी गाड़ियाँ और ट्रक आदि का आवागमन है और बाइपास मार्ग नहीं होने की वजह से लोगों को  समस्याओं का सामना करना पड़ता है ?3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त समस्या के समाधान हेतु धरहरा मोड़ से ग्राम फतेहपुर (चंढ़ोस–पाली रोड) तक कच्चे रास्ते पर बाइपास सड़क बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज )
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
SANDEEP SAURAV (190)
SANDEEP SAURAV (190)
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Paliganj - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
27 May 1987
Address
Village- Molanipur, Post Office- Sadikpur, Police Station- Maner