क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः- क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड के लखनारे से रहुआ, नवागाछी जानेवाली सड़क के लखनारे धार पर पुल नहीं होने से आमजनों को काफी कठिनाई हो रही है साथ ही इस पुल का निर्माण नही होने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर जाने हेतु अधिक समय एवं अधिक दूरी तय करके जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त धार पर पुल का निर्माण कब कबतक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?