क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत गोराडीह प्रखंड में उस्तु पंचायत के मिरनपुर गाँव से होते हुए खुटाहा पंचायत के तालठोका पुल को जाड़ते हुए जमसी माक्षीपुर पंचायत के कोयला तक जाने के लिए सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है, जिससे आम जनजीवन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ का निर्माण ‘मुख्यमंत्राी ग्राम संपर्क योजना’ के तहत छूटे हुए टोलों का सर्वेक्षण कराकर पूर्ण करने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?