क्या मंत्री. जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मोतिहारी जिलान्तर्गत रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के रक्सौल एवं आदापुर प्रखंड की कृषि व्यवस्था मुख्य रूप से घोड़ासहन शाखा नहर पर निर्भर है, लेकिन भेलाही (RD 80) से बखरी (RD 160) तक नहर में गाद जमा होने के कारण इसकी जल-वहन क्षमता कम हो गई है तथा उप-वितरणी भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त नहर खंड के सुदृढ़ीकरण, गाद सफाई तथा मौजुदा उप-वितरणियों के पुनर्स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?