क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अंतर्गत लरूआ पंचायत के वार्ड नं0- 03 में पउटी चौर से सरूआ घाट तक एवं बनबीरा पंचायत के वार्ड नं०-06 में राजू साह के घर के निकट से ब्रहमस्थान रामटोला होते हुये लरूआ भरही स्कूल तक का पथ काफी जर्जर है जिसके कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार उक्त पथो क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?