क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत प्रखण्ड नौबतपुर स्थित पंचायत – बारा के ग्राम – बारा में पचहुँआ नदी पर, ग्राम – मलाही खंधा के मलाही चौर के निगरैन में एवं ग्राम – पनहारा में छोटका आहर चौर में दरगाह के पास पुनपुन नदी के तटबंध में नया फाटक वाला पुलिया का निर्माण कार्य नहीं होने से यहाँ के स्थानीय कृषकों को कृषि कार्य (पटवन) में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित स्थानों पर नया फाटक वाला पुलिया का निर्माण कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों ?