क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी प्रखंड अन्तर्गत ढाका पी0डब्ल्यू0डी0 रोड इंडियन पेट्रोल पंप के सामने से बड़ा टोला भुवन मालती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तक जानेवाली मुख्य सड़क एवं मोतिहारी प्रखण्ड के पश्चिमी ढेंकहां अंतर्गत ढेंकहां बाजार से नहर वाली पथ से मिश्र टोला होते हुए बाला टोला प्रधानमंत्री पथ जोड़नेवाला मुख्य मार्ग काफी जर्जर है, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार उक्त पथों का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?