क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला में भवदेपुर रेलवे पफाटक से अम्बेदकर चौक होते हुए रमनगरा गांव शंकर चौक एनएच-77 में मिलनेवाली ग्रामीण सड़क जर्जर स्थिति में है; यह सड़क सीतामढ़ी शहर से सोनवरसा, बथनाहा, परिहार आदि प्रखण्डों को जोड़नेवाली एक महत्वपूर्ण पथ है; यदि हां तो सरकार भवदेवपुर गुमटी से अम्बेदकर चौक हेते हुए रमनगरा एनएच-77 तक सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?