क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड के ग्राम पंचायत हरीकोल का ग्राम इमाम नगर में सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण नहीं होने से मुहल्ले मे पानी का निकासी नहीं हो पाती है और सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे वहां के बासिंदों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को स्कूल/कोलेज जाने के दौरान काफी असुविधांओं का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त ग्राम के सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कब तक कराने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?