क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के चिकाबाड़ी पंचायत के चुनामारी घाट पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण आमजनता को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त घाट पर पुल का निर्माण कार्य कब तक शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?