क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगें कि :- क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा गयाजी जिलान्तर्गत मोहरा प्रखंड के चहल गाँव एवं वजिरगंज प्रखंड महुएत गाँव में उच्चस्तरीय आर0सी0सी0 पुल का निर्माण हो चुका है, लेकिन दशकों बीत जाने के बाद भी दोनों ओर से पहुँच पथ (एपरोच रोड) नहीं बना हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पहुँच पथ का निर्माण कब तक कराना चाहती है; नहीं तो क्यों?