Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1373Starred Question Listed

सड़क का निर्माण

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) ग्रामीण कार्य विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलानतर्गत बेगूसराय प्रखंड के दमदमा चौहरमल स्थान से सांगों कोठी तक (लगभग 1 कि० मी०),  एस०एच०-55 हरदिया से सिकंदरपुर पोखर होते हुये चांदपुरा आर०सी०डी० सड़क तक (लगभग 2.3कि० मी०) एवं  चांदपुरा आर०सी०डी० सड़क से छतौना ब्रिज तक (लगभग 6कि० मी०)  सड़कों के निर्माण हेतु निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद,  विभागीय शिथिलता और प्रशासनिक उदासीनता के कारण अबतक निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ नहीं कराया जा सका है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों को उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विभागीय स्तर पर हो रहे बिलंब को दूर करते हुये उक्त  सड़कों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117