क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सुगौली प्रखंड के पंचायत सुकुल पाकड में लालपरसा धुमनी टोला ग्राम के सामने बुढ़ी गंडक नदी के दायाॅ तटबंध का कटाव हो रहा है, इसके ठीक सामने नदी के दाया तटबंध का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे नदी की धारा बदलने से गंभीर संकट उत्पन्न हो गयी है और हजारों परिवार विस्थापन को मजबूर है, यदि हां तो सरकार उक्त वर्णित लालपरसा धुमनी टोला ग्राम के सामने बुढ़ी गंडक नदी में हो रहे कटाव को रोकने के लिए कबतक कटाव सुरक्षात्मक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?