क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-साखमोहन, वार्ड नं०-16, दास टोला से राम टोल भवन्दा होते हुए पंचायत देसरी कर्रक के वार्ड नं०-12 सहनी टोला तक एवं वार्ड संख्या-17 कुशो रजक के घर से पंचायत-देसरी कर्रक के सदा टोल तक सड़क जर्जर है; जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित दोनों सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?