क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अम्हारा पंचायत में स्थित पुल लगभग 20 वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण किसानों एवं ग्रामीणों को खेतों तक पहुँचने, कृषि उपज बाजार तक ले जाने तथा दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल के पुनर्निर्माण हेतु योजना स्वीकृत कराते हुए पुल का निर्माण कार्य कबतक प्रारम्भ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?