क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत मधवापुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बलवा से गुजरने वाली धौंस नदी पर पुल नहीं होने के कारण उक्त नदी के दोनों छोड़ पर बसे अकहा (पूर्वी) टोला तथा पिहवाड़ा कुशवाहा (कोयरी) टोला के लोगों को आवागमन के लिए लगभग 10 कि॰मी॰ घुमकर जाना पड़ता है; जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थल पर सम्पर्क पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?