क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सोनपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर गाँव एवं चतुरपुर पंचायत के कपुरचक गाँव के बीच नहर पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण दोनों गाँव के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या बनी रहती है साथ ही मुख्य सड़क NH-19 से होकर करीब 4 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों गाँव के दूरी को कम करने के लिए लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी के समीप से कपुरचक गाँव के सामने पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?