क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत 10 नंबर रोड से रामविलास पासवान के घर होते हुये लाली टोला मुसहरी की सड़क जीर्ण शीर्ण अवस्था में होने के कारण कारण ग्रामीण जनता को आने-जाने में परेशानी होती है, यदि हां तो सरकार उक्त जर्जर सड़क को नये सिरे से पक्कीकरण कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?