क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र की जीवनदायिनी बाया नदी पर स्थित जगदीशपुर बायां पंचायत से बाजितपुर पंचायत को जोड़ने वाला पुल एवं रामपुर केशों उर्फ मलाही पंचायत से रघुनाथपुर पंचायत को जोड़ने वाला लोहे के पुल अत्यंत जर्जर होने के कारण आम जनता को आवागमन में असुबिधा हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त जर्जर लोहे के पुलों के स्थान पर नए एवं स्थायी आर.सी.सी. (RCC) पुलों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?