क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल मढ़ौरा (सारण) के पानापुर थाना SH-104 से प्रखण्ड मुख्यालय पानापुर होते हुये सतजोड़ा मुख्य पथ एवं SH-104 तुर्की (पानापुर) से राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरिया, कोंण भगवानपुर उच्च विद्यालय तिनमुहानी होते हुए पर्यटन स्थल मथुरा धाम नारायणी नदी तक पथ का चौड़ीकरण नहीं होने से आमजनों को कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है, यदि हां तो, सरकार उक्त पथों का कबतक चौड़ीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?