क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि–1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बाराचट्टी प्रखण्ड में मुहाने नदी पर प्रस्तावित बरंडी वीयर सिंचाई परियोजना के स्वीकृति की दिशा में अब तक कार्य नहीं किया गया है जबकि मैंने सदन को 2013 से इस विषयक अवगत करा रही हूँ, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र बाराचट्टी के बरंडी वीयर सिचाई योजना की कबतक स्वीकृति देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?