क्या मंत्री जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड के अनुसूचित जाति आबादी वाले डाकिया, सलौन, छपरघुटटु, बेला, खिरिया, बदरौड, महुआटाड़ रंगीनिया, बलजारा आदि गावोंके सैकड़ों एकड़ खेतों में पटवन (पानी) की सुविधा नहीं रहने के कारण किसानो को सही मात्रा में उपज नहीं हो पाता है2. क्या यह बात सही है कि उक्त गाॅवों के समीप से ही जमुई जिलान्तर्गत कुकुरझप जलाशय का मुख्य केनाल गुजरता है।3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार कुकुरझप जलाशय के मुख्य केनाल के 41 नम्बर चेन से नहर बनाकर/पाईप लाईन बिछाकर उक्त ग्रामों के किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?