क्या मंत्री,ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करबलाहाट मुसहरी टोला के आगे माईनर नहर तक सड़क जीर्णशीर्ण अवस्था में होने के कारण ग्रामीण जनता को आने-जाने में परेशानी होती है, यदि हां तो सरकार उक्त जर्जर सड़क को नये सिरे से पक्कीकरण कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?