क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत अंचल – सुल्तानगंज स्थित तिलकपुर मौजा के छ: चादरों की नापी हेतु अपीलीय प्राधिकार – सह – जिलाधिकारी, भागलपुर के पत्रांक – 2441, दिनांक – 20/10/2023, अन्यन संo – 422110109122203003/2A एवं अपर समाहर्ता के पत्रांक – 5179, दिनांक – 09/12/2023 और 236, दिनांक – 08/01/2024 के बावजूद वर्तमान समय तक अंचलाधिकारी सुल्तानगंज द्वारा उक्त चादरों का पेमाईस नहीं किया गया है, यदि हाँ तो उक्त चादरों का पेमाईस नहीं किये जाने का क्या औचित्य है?