क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में वर्ष 2007 में NRHM के तहत प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य प्रबंधक और लेखापाल की नियुक्ति की गयी थी,2 क्या यह बात सही है कि उक्त विज्ञापन के आलोक में स्वास्थ्य प्रबंधक को स्थायी वेतनमान में कर लिया गया है, लेकिन लेखापाल को अनुबंध पर रखा गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार एक विज्ञापन के तहत खंड (1) में नियुक्त किये गये कर्मी में से लेखापाल को PHMC में शामिल करते हुये स्वास्थ्य प्रबंधक के वेतनमान में शामिल कराने का विचार रखती हाँ, नहीं तो क्यों?