क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत प्रखंड भवानीपुर के पंचायत सुपौली वार्ड नं0-04 एवं पंचायत शहीदगंज वार्ड नं0-01 गनशैदा में हर घर नल का जल हेतु मिनी जल मीनार एवं पाईप लाईन का निर्माण किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वार्ड में जल मीनार चालू नही होने से आम जनों को आयरन युक्त जल का सेवन करना पड़ रहा है, जिससे वे कई तरह के बिमारियों से ग्रसित हो रहे है;यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त वार्ड के मिनी जल मीनार को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?