Back to Legislative Questions Repository
Q.No 117Starred Question Listed

राजकीय पॉलिटेक्निक एवम् तकनीकी संस्थान स्थापित कराना।

श्री कलाधर प्रसाद मंडल (60) (रूपौली) विज्ञान ,प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली विधानसभा क्षेत्र अति- पिछड़ा एवं बाढ़ प्रभावित के साथ-साथ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर स्थित है जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं के नहीं रहने से उच्च तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में काफी कठिनाई होती है ।2.  क्या यह बात सही है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी भूमि उपलब्ध है  जिसमे राजकीय पॉलिटेक्निक एवं तकनीकी संस्थान के निर्माण हो जाने से, क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी;3. यदि उक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक रुपौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराने का विचार रखती है ? नहीं, तो क्यों

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री कलाधर प्रसाद मंडल (60) (रूपौली)
Department
विज्ञान , प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा
Ministry
विज्ञान ,प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग
MLA Profile
KALADHAR PRASAD MANDAL (60)
KALADHAR PRASAD MANDAL (60)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Rupauli-Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Dhuchai Tola Tulsi Vishanpur, PO-Ballia, District-Purnia