क्या मत्रीं, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत सरकार के द्वारा कुल 980 करोड़ रूपये विमुक्त किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि स्मार्ट सिटी को अधिक स्वच्छ, सुदर एवं सुव्यवस्थित बनाये रखने हेतु सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराये जाने का सरकार का सख्त निर्देश है, परन्तु सभी परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक नहीं किये जाने से कार्य की प्रमाणिकता तथा खर्च का आकलन एवं प्रगति की धीमी रफ्तार के कारण विकास कार्य अवरूद्ध पड़ा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत सभी परियोजनाओं की कंडिकावार व्यय विवरणी सहित समीक्षत्मक बैठक निर्धारित कर ससमय कार्य पूर्ण करवाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?