क्या मंत्री, नगर निवास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1- क्या यह बात सही है कि कार्य पालक अभियंता पाटलीपुत्र अंचल पटना नगर निगम के पत्रंक-1838 दिनांक-21-12-2024 द्वारा मुख्य अभियंता, पटना नगर निगम को वाड नं0-02 के महावीर कॉलोनी अशोक झा के घर से विवेक कुमार के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण हेतु प्रशासनिक / निधी आवंटन की स्वीकृति भेजा गया था, जो अबतक लंबित है;2- यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक जनहित में वर्णित सड़क का प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए निधी आवंटन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?