क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला में रबी एवं खरीफ फसलों के बुआई एवं पटवन के बाद डी0ए0पी0 तथा यूरिया खाद की खपत ज्यादा होती है,2. क्या यह बात सही है कि डी0ए0पी0 एवं यूरिया खाद की जिला में प्रचुर मात्रा में उपलब्धता के बावजूद भी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं द्वारा किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मुहैया नही कराया जाता है, जिसके कारण किसानों द्वारा अधिक दामों पर उर्वरक खरीद कर उपयोग किया जाता है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक इसकी जाँच कराते हुये दोषी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?