क्या मंत्री, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के दुर्गावती बाजार में मछली मंडी नहीं होने से मछली पालकों को मछली बेचने में बहुत कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार दुर्गावती बाजार में कब तक मछली मंडी का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?