Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1655Starred Question Listed

दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई एवं मुआवजा भुगतान

श्री विनय कुमार सिंह (122) (सोनपुर ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 19 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है, कि एन0एच0-19 फोरलेन निर्माण हेतु सारण जिलान्तर्गत दिघवारा प्रखंड के रामपुर आमी मौजा के खाता सं0-170 खेसरा सं0-695 भूमि का अधिग्रहण आठ वर्ष पूर्व किया गया तथा भूस्वामी को मुआवजा भुगतान हेतु नियमानुसार तीन नोटिस प्राप्त कराये बगैर कार्यालय अभिलेख में नोटिस प्राप्त कराये जाने की गलत सूचना दर्ज कर मुआवजा राशि को जिला भूअर्जन कार्यालय, सारण के पत्रांक-673, दिनांक-05.03.2020 द्वारा सक्षम न्यायालय में जमा कर दिया गया;2. क्या यह बात सही है, कि भूस्वामियों से प्राप्त अभिश्रव के आलोक में भूअर्जन कार्यालय सारण द्वारा मात्र एक बार पत्रांक-1487/भू0अ0, दिनांक-17.06.2020 द्वारा मुआवजा राशि वापस करने हेतु सक्षम न्यायालय से अनुरोध किया गया परन्तु अबतक राशि वापस नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए मुआवजा भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
19 फरवरी 2026
Member
श्री विनय कुमार सिंह (122) (सोनपुर )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
VINAY KUMAR SINGH (122)
VINAY KUMAR SINGH (122)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Sonpur-Saran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Aami, PO-Aami, PS-Dighwara, District-Saran, Pin-841207