क्या मंत्री ,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत खुसरूपुर एवं बख्तियारपुर प्रखंड में पर्याप्त मात्र में स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण आमजनता को कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त प्रखंड में 16 मीटर हाई मारक (एसी0 स्ट्रीट लाईट 200 वाट) लगाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?