क्या मंत्री, नगर निवास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में चैलाहा गुमटी से जानपुर चौक तक बराबर जल जामाव की समस्या बनी रहती है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त स्थल पर आर0सी0सी0 नाला का निर्माण कराकर जल निकासी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?