क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के फुलवारी प्रखंड के वार्ड संख्या-11 के हरनीचक मोहल्ला में श्री उमेश प्रसाद के घर से श्री संजय कुमार के घर तक जाने वाली सड़क में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण शाम होते वहाँ असमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है, जिससे आम लोगों को खासकर महिलाओं को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त गली में स्थापित सभी बिजली के पोलों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?