क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत 29 पंचायत हैं, जिसमें सिर्फ 16 पंचायतों में राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसके कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार है; जिससे लोगों को भूमि से संबंधित कार्यों का निपटारा कराने में काफी कठिनाई होती है;यदि हाँ, तो सरकार कब तक शेष-13 पंचायतों में राजस्व कर्मचारियों को पदस्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?