क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगाँव नगर पंचायत एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, औद्योगिक और धार्मिक केंद्र है, जहाँ उत्तरवाहिनी गंगा होने के कारण शवदाह हेतु दूर-दूर से लोग आते है;(2) क्या यह बात सही है कि कहलगाँव में वर्तमान में एक भी आधुनिक विद्युत शवदाह गृह (इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम) नहीं है; जिसके कारण अंत्येष्टि के लिए आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार जनहित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कहलगाँव में एक आधुनिक विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?