क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही हैं कि स्मार्ट सिटी भागलपुर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों जैसे सुजागंज, वैरायटी चौक सहित अन्य बाजार क्षेत्र में आज भी महिलाओं हेतु ‘पिंक टॉयलेट’ तथा सामान्य सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण इन अत्यधिक व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रतिदिन आने वाली हजारों महिलाओं, नागरिकों एवं व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है;यदि हाँ, तो सरकार उपर्युक्त स्थल पर महिलाओं हेतु “पिंक टॉयलेट” तथा सामान्य सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?