क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बेतिया राज के द्वारा जितने भी लोगों के नाम से भूमि बंदोबस्त अथवा नीलामी की गई, वो सभी कागजात बेतिया राज के रिकॉड रूम में जमा है एवं 5 माह से बंद है;2. क्या यह बात सही है कि भूमि सर्वे के दौरान भारी संख्या में लोगों के पास जमीन का कागजात नहीं रहने एवं रेकॉर्ड रुम बंद होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार बेतिया राज का रेकॉर्ड रुम कब तक खुलवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?