क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत इस्लामपुर नगर परिषद तथा एकंगरसराय नगर पंचायत का वर्तमान वार्षिक बजट क्रमशः 85 करोड़ ( ५०००० जनसँख्या) एवं 13 करोड़ (२६००० जनसँख्या) है, जो योजना को क्रियान्वित करने के लिए अपर्याप्त है, जिससे कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त नगर निकायों के बजट में वृद्धि करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?