क्या मंत्री ,नगर विकास एवं आवास विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय,जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत सीवेरज ट्रीटमेंट, हर घर नल का जल और भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य कार्यकारी एजेंसियों की शिथिलता के कारण कार्य पूर्ण होने की तिथि वर्ष 2024 समाप्ति के पश्चात भी अबतक कार्य अधूरा पड़ा है,जिससे उक्त योजना के लाभ से क्षेत्र की जनता वंचित है ,यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त योजना को पूर्ण कराते हुये दोषी के विरुद्ध कारवाई करने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों?