क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के मानपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सलेमपुर सिंचाई पईन से मानपुर एवं खिजरसराय प्रखण्ड के हजारों बिगहा कृषि योग्य भूमि की सिंचाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सलेमपुर सिंचाई पईन को सलेमपुर ग्राम से लेकर गेरे रोड तक स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अवैध् रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण सिंचाई कार्य अवरुद्ध है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त पईन को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए पईन की सफाई करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?