क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सुल्तान पोखर की भूमि का अतिक्रमण होने के कारण जलाशय का क्षेत्रफल घटता जा रहा है जिससे जलसंचयन की क्षमता प्रभावित हो रही है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त जलाशय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुये सौन्दर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?