क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड में दूध उत्पाद रिटेलर (डेयरी) नहीं रहने से प्रखंड के पशु पालकों को काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार दुर्गावती प्रखंड में डेयरी उत्पाद रिटेलर और चिलिंग सेंटर कब तक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?