क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि छपरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित केरिंगा गौशाला की बहुमूल्य भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा 15 वर्षों से अवैध तरीके से कब्जा किया गया है तथा उक्त भूमि का गैरकानूनी उपयोग किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार के संज्ञान में यह तथ्य है कि केरिंगा गौशाला की भूमि के सीमांकन, संरक्षण एवं विधिसम्मत उपयोग के संबंध में बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त गौशाला की भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?